KRISHI
ICAR RESEARCH DATA REPOSITORY FOR KNOWLEDGE MANAGEMENT
(An Institutional Publication and Data Inventory Repository)
"Not Available": Please do not remove the default option "Not Available" for the fields where metadata information is not available
"1001-01-01": Date not available or not applicable for filling metadata infromation
"1001-01-01": Date not available or not applicable for filling metadata infromation
Please use this identifier to cite or link to this item:
http://krishi.icar.gov.in/jspui/handle/123456789/68636
Full metadata record
DC Field | Value | Language |
---|---|---|
dc.contributor.author | श्याम बीर सिंह | en_US |
dc.contributor.author | आकांक्षा पांडेय | en_US |
dc.contributor.author | विवेक कुमार सिंह | en_US |
dc.date.accessioned | 2022-01-13T04:30:13Z | - |
dc.date.available | 2022-01-13T04:30:13Z | - |
dc.date.issued | 2021-02-08 | - |
dc.identifier.citation | श्याम बीर सिंह, आकांक्षा पांडेय व विवेक कुमार सिंह (२०२१) मक्का के आयुर्वेदिक व औषधीय उपयोग, कृषि चेतना अंक ४ पृष्ठ सं ०७-०९. | en_US |
dc.identifier.issn | Not Available | - |
dc.identifier.uri | http://krishi.icar.gov.in/jspui/handle/123456789/68636 | - |
dc.description | Not Available | en_US |
dc.description.abstract | हमारे देश में मक्का एक महत्वपूर्ण फसल है। मक्का या मकई जिसका वानस्पतिक नाम अंग्रेजी में Zea mays है। इसकी उत्पत्ति लगभग 10000 वर्षों पूर्व दक्षिणी मेक्सिको में हुई थी। वहां पर इसका पहली बार घरेलू करण किया गया था। भारत में मक्का, धान व गेहूं के बाद उगाई जाने वाली तीसरी महत्वपूर्ण अनाज वाली फसल है। यह एक बहु उपयोगी फसल है, क्योंकि इसका उपयोग मानव एवं पशुआहार में प्रमुख रूप से किया जाता है। इसके अतिरिक्त औद्योगिक उत्पादों में भी इसका बहुतायत से उपयोग किया जाता है। मक्का के दाने विभिन्न रंगों के होते हैं जिसमें पीले, सफेद, काले, नीले, भूरे, बैंगनी, हरे, लाल इत्यादि सभी प्रकार के रंगों होते हैं। भारतवर्ष में अधिकतम पीली मक्का की खेती की जाती है लेकिन भारत के पर्वतीय क्षेत्रों जैसे जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश व पूर्वी भारत के कुछ प्रदेश तथा गुजरात व राजस्थान के कुछ जनजाति बहुल क्षेत्रों में सफेद मक्का की खेती भी की जाती है। जोकि वहां के जनजातीय लोगों का प्रमुख आहार है। मक्का विभिन्न प्रकार की होती है जैसे डेंट कौन, पॉपकॉर्न, स्वीटकॉर्न, वॅक्सीकॉर्न, पॉडकॉर्न इत्यादि। भारत में मक्का की खेती करने वाले राज्य में कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, बिहार, गुजरात, राजस्थान मुख्य राज्य हैं। अगर मक्का के दानों की पोषकता की बात करें तो इसमें कार्बोहाइड्रेट (66.2%), प्रोटीन (11.1%), नमी की मात्रा (11.6 से 20%), वसा (2.17 से 4.43%), राख (1.1 से 2.5%), फाइबर (2.7%) और मिनरल्स (1.5%)प्र मुख घटक हैं। मकई के सौ ग्राम दानों से लगभग 86 कैलोरी ऊर्जा मिलती हैं। सामान्य मक्का की तुलना में उच्च गुणवत्ता युक्त मक्का जिसे हम QPM भी कहते हैं, उसकी पोषकता अधिक होती है क्योंकि इसमें 70 से 100% तक ज्यादा लाइसिन और ट्रीप्टोफेन नाम के दो आवश्यक एमिनो एसिड पाए जाते हैं। भारत में मक्का का उपयोग मुर्गी दाना (47%), औद्योगिक उत्पादों (14%), पशु आहार (13%), मानव आहार (13%), प्रसंस्कृत उत्पादों (7%) में किया जाता है तथा शेष 6% का निर्यात किया जाता है। मक्का का उपयोग विभिन्न प्रकार के उत्पादों जैसे कॉर्नमिल ग्रिड्स, स्टार्च, मैदा, स्नैक्स के रूप में व्यापक पैमाने पर किया जाता है। मक्का से रोटी बनाई जाती हैं जो उत्तरी भारत के कई राज्यों में बड़ी पसंद की जाती हैं इसको सरसों के साग के साथ बहुत पसंद किया जाता है। पंजाब में मक्का की रोटी और सरसों का साग एक लोकप्रिय व्यंजन है। मक्का के अनाज व इसके अन्य रूपों से विभिन्न खाद्य उत्पाद जैसे बिस्किट्स, पास्ता , नूडल्स, लड्डू, बर्फी, हलवा इत्यादि बनाये जाते हैँ। बेबीकॉर्न या शिशु मक्का से बनने वाला सूप , मिक्स वेज, ख़ीर ,अचार या मुरब्बा प्रमुख व्यंजन हैं। पॉपकॉर्न की माँग तो सभी मॉल्स, पीवीआर, सिनेमा हॉल्स, रेलवे स्टेशन्स, बस स्टैंड्स तथा पंजाब व जम्मू कश्मीर के विशेष पर्व ‘लोहड़ी’ पर बहुत अधिक होती है। स्वीट कॉर्न का बहुतायत में विभिन्न रूपों में प्रयोग किया जाता है। मक्का के खाद्य पदार्थों के अलावा अगर हम बात करें मक्का के आयुर्वेदिक औषधीय उपयोगों की तो मक्का का बहुत सी औषधीय रूपों में प्रयोग किया जाता है, मक्का स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद है इसमें विटामिन ए, बी 1, बी 2, बी 9, बी 12, सी, ई, इसके अलावा खनिज में कैल्शियम, आयरन फास्फोरस, पोटैशियम, जिंक, सोडियम, कॉपर, सेलेनियम, इत्यादि पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें अच्छी मात्रा में फाइबर व कोलेस्ट्रॉल बिलकुल भी नहीं होता है। | en_US |
dc.description.sponsorship | Not Available | en_US |
dc.language.iso | Hindi | en_US |
dc.publisher | ICAR-IIMR, Ludhiana | en_US |
dc.relation.ispartofseries | Not Available; | - |
dc.subject | आयुर्वेदिक, औषधीय ,उपयोग, मक्का | en_US |
dc.title | मक्का के आयुर्वेदिक व औषधीय उपयोग | en_US |
dc.title.alternative | Not Available | en_US |
dc.type | Article | en_US |
dc.publication.projectcode | AR : DMR: 19:03 | en_US |
dc.publication.journalname | कृषि चेतना | en_US |
dc.publication.volumeno | 4 | en_US |
dc.publication.pagenumber | 07-09 | en_US |
dc.publication.divisionUnit | Regional Maize Research and Seed Production Centre (ICAR-IIMR), Vishnupur, Begusarai | en_US |
dc.publication.sourceUrl | Not Available | en_US |
dc.publication.authorAffiliation | ICAR::Indian Institute of Maize Research, Ludhiana | en_US |
dc.ICARdataUseLicence | http://krishi.icar.gov.in/PDF/ICAR_Data_Use_Licence.pdf | en_US |
dc.publication.journaltype | Annual Magazine | en_US |
Appears in Collections: | CS-IIMR-Publication |
Files in This Item:
File | Description | Size | Format | |
---|---|---|---|---|
Krishi Chetna article 2021.pdf | 3.07 MB | Adobe PDF | View/Open |
Items in KRISHI are protected by copyright, with all rights reserved, unless otherwise indicated.