Record Details

सूक्ष्म जीव: खेती के लिए बहुमूल्य सम्पदा

KRISHI: Publication and Data Inventory Repository

View Archive Info
 
 
Field Value
 
Title सूक्ष्म जीव: खेती के लिए बहुमूल्य सम्पदा
Not Available
 
Creator विजया रानी एवं प्रियंका खाती
 
Subject सूक्ष्म जीव
 
Description Not Available
मृदा में पौधों के साथ ही साथ सूक्ष्मजीवों का भी एक
व्यापक समाज फलता-फ ूलता रहता ह ै जिस े
“माइक्रोबियल कम्युनिटी” के रूप में जाना जाता है।
संरचनात्मक रूप से सूक्ष्मजीवियों का यह समाज सम्पूर्ण
धरती और पर्यावरण के लिए उतना ही महत्वपूर्ण है
जितना कि जल, वायु, सूर्य का प्रकाश और मिट्टी के
विभिन्न अवयव हैं। धरती के उद्भव से ही इन असंख्य
और विविध जीवों के जीवन की यात्रा अपने आप में बेहद
रोचक है। हमारे वातावरण एवं मिट्टी में पाये जाने वाले
कुछ जीव अति सूक्ष्मदर्शी होते है जिन्हें सूक्ष्म जीव कहते
हैं। जीवाणु, कवक एवं विषाणु सूक्ष्म जीवों के ही प्रकार
है। इन सूक्ष्म जीवांे का आकार एक सेंमी. से भी दस
हजार गुना छोटा होता है। यह सूक्ष्म जीव मिट्टी की
गुणवत्ता बढ़ाने के लिए बहुत आवश्यक है। मिट्टी के
पोषण चक्र कों पूरा करने में इन सूक्ष्म जीवों की भूमिका
अत्यन्त महत्तवपूर्ण है। पोषण चक्र मिट्टी को स्वस्थ
रखता है, जिससे मृदा की फसल उत्पादन क्षमता काफी
बढ़ जाती है। फसली पौधों को अपने एक फसल चक्र में
अनेक प्रकार के सूक्ष्म जीवों का सानिध्य प्राप्त होता है जो
उनके लिए अत्यन्त लाभदायक है। इसी जीवन चक्र को
पूर्ण करके पौधे अपने द्वारा उत्पन्न किये गए फलों एवं
अनाज के माध्यम से मनुष्यों एवं अन्य निर्भर जीवों का
भरण पोषण करते हैं। स्वस्थ मृदा सतत् कृषि के लिए
आवश्यक होती है। बढ़ती जनसंख्या के इस दौर में सभी
मानवांे के लिए पर्याप्त मात्रा में खाद्य सुरक्षा होना एक
बहुत बड़ी चुनौती है। इस चुनौती का निस्तारण खाद्य
उत्पादकता बढ़ाकर कर सकते हैं। आज के समय में
खाद्य उत्पादकता बढ़ाने के लिए पर्यावरण अनुरूप
तकनीकों की माँग देश -विदेश में बहुत ज्यादा है। भारत
एक कृषि प्रधान देश है, जहाँ अनन्य पंरपरागत कृषि
पद्वतियाँ पहले से मौजूद हैं, जिन्हे बढ़ावा देने की
आवश्यकता है। इस बदलते पर्यावरण में यह सूक्ष्म जीव
इन पद्वतियों को बढ़ाने के अवसर प्रदान करते हैं।
Not Available
 
Date 2022-07-26T10:40:14Z
2022-07-26T10:40:14Z
2021-01-01
 
Type Magazine
 
Identifier Not Available
Not Available
http://krishi.icar.gov.in/jspui/handle/123456789/73650
 
Language Hindi
 
Relation Not Available;
 
Publisher Not Available